जबलपुर: माढ़ोताल थाना क्षेत्रमें 50 रूपए न देने पर शराबी ने एक चौकीदार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि जयराम यादव 60 वर्ष निवासी सूरतलाई ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह संस्कार निधी कालोनी में चौकीदारी करता हैं मंगलवार सुबह 10-30 बजे जब वह ड्यूटी पर था.
अमन पवार आया और उससे शराब पीने के लिये 50 रूपये मांगने लगा उसने रूपये देने से मना किया तो उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
