मनेंद्रगढ़ में चाकूबाजी से युवक की मौत, तीन आरोपी नामजद

मनेंद्रगढ़, (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई है।

इन युवकों के बीच लड़ाई किस बात को लेकर हुई, इस बारे में चश्मदीदों को भी नहीं पता है। चश्मदीद के मुताबिक,झगड़े के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया। मारपीट को देख रहे भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने हिम्मत करके घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।

गंभीर हालत में अस्पताल लाए गए युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया है। हत्या के बाद युवक के दोस्तों की बड़ी संख्या अस्पताल में देखी गई है।

भटगांव थाने की पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान और शिकायत के आधार पर हत्या के तीन आरोपी युवकों की तलाश शुरु की है।

Next Post

मोदी बाढ़ की विभिषिका झेल रहे राज्यों का करेंगे सर्वेक्षण

Sat Sep 6 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस समय बाढ़ की विभिषिका झेल रहे राज्यों का सर्वेक्षण करने जायेंगे।यह जानकारी शुक्रवार को आधिकारिक सूत्रों ने यहां दी। सूत्रों ने कहा कि बाढ़ग्रस्त राज्यों के सर्वेक्षण के लिए प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को अंतिम रुप दिया जा रहा है। गौरतलब है कि इस […]

You May Like