
सतना:प्रदेश में रामराज का सपना दिखाने वाली भाजपा की कार्यशैली ऐसी है कि यदि जंगल राज कहा जाएतो गलत नहीं होगा.वर्तमान में प्रदेश में महिलाएं और बच्चे सुरक्षित नहीं है.छिन्दवाडा के बाद सतना और अब इन्दौर में जो हो रहा है. यह सबके सामने है.इसका कांग्रेस सडक़ से लेकर संसद तक विरोध करेगी.यह बात शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ इकबाल सिद्दिकी,प्रदेश प्रवक्ता रीतेश त्रिपाठी और महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष डाली चौरसिया ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में कही.
उन्होने बताया कि कांग्रेस इन्दौर में दूषित पानी से हुई मौतों के लेकर 11जनवरी को इन्दौर में बडा प्रदर्शन करेगी.नेताओं ने जिले के प्रभारी मंत्री प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि प्रदेश की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है.यही कारण है कि विपक्ष कोई बात कहे इसलिए पुलिस का दुरूपयोग किया जा रहा है.
बीती रात एनएसयू आई कार्यकत्र्ताओं के साथ किए गए बरताव का जिक्र करते हुए नेताओं ने कहा कि पुलिस ठड़ के प्रति इतनी संंवेदनशील है तो ठड़ से एक भी मौत नहीं होना चाहिए जबकि आए दिन लोग मर रहे हैं.कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मनरेगा को भाजपा खत्म करने में जुटी हुई है.उन्हे महात्मा गांधी के नाम से इतनी नफरत है कि उन्होने नई योजना में उसका नाम तक बदल दिया है.
उन्होने मुख्यमंत्री पर संवेदनहीन होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कर्ज लेकर प्रदेश की सरकार चला रहे मुख्यमंत्री ने इन्दौर मामले में जिस प्रकार का बरताव किया है वह सबके सामने है.दो लाख का मुआवजा देकर सरकार लोगों के साथ मौत का सौदा कर रही है.उन्होने बताया कि मनरेगा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिले में कई स्तरों पर यात्रा निकाली जाएगी
