दमोह:दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु ट्रेक्टर ट्रालियों व लोडिंग वाहनों में रेडियम/रिफ्लेक्टर लगाए जाने की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन में की जा रही है. यातायात थाना, हटा व जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत 4 जनवरी 2025 को दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु ट्रेक्टर ट्राली/लोडिंग वाहन/डंफर में रेडियम/रिफ्लेक्टर लगाए गए.
साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा कर यातायात नियमों का पालन करने की समझाईश दी गई.इस दौरान यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को, हटा थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय, एसआई नरेन्द्र तिवारी, प्रधान आरक्षक अखिलेश तिवारी व चौकी प्रभारी जबलपुर नाका आनंद कुमार, आरक्षक जितेंद्र ठाकुर मौजूद रहे.
