महाराष्ट्र: भाजपा के दो पार्षद निर्विरोध चुने गए

पुणे, (वार्ता) महाराष्ट्र की पुणे नगर निगम (पीएमसी) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो पार्षद निर्विरोध चुने गए है।

जानकारी के अनुसार भाजपा उम्मीदवार मंजूषा नागपुरे वार्ड नंबर 35 (सनसिटी-माणिक बाग) से और वार्ड नंबर 35डी से श्रीकांत जगताप निर्विरोध चुने गए हैं। इस सामान्य सीट से श्रीकांत के प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार नितिन गायकवाड़ ने अपना नामांकन वापस ले लिया था।

इसी तरह वार्ड नंबर 35 से मंजूषा नागपुरे निर्विरोध चुनी गई। नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन सभी प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया था।

इस वार्ड में कुल छह नामांकन दाखिल किए गए थे, जिनमें से दो जांच के दौरान खारिज कर दिए गए जबकि बाकी तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया।

 

 

Next Post

शराब घोटाला: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को मिली जमानत

Sat Jan 3 , 2026
रायपुर (वार्ता) छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने शराब घोटाले के आरोपी चैतन्य बघेल को आज शर्तों के साथ जमानत दे दी है। चैतन्य बघेल को जमानत मिलने के बाद उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे सत्य की जीत बताया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चैतन्य बघेल को 18 जुलाई […]

You May Like

मनोरंजन