नगर पालिका का कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़ा

ग्वालियर। लोकायुक्त पुलिस ने सहायक राजस्व निरीक्षक जलप्रदाय नगर पालिका गोहद भिंड को 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है। आरोपी ने लोकसभा चुनाव में बूथ केंद्रों पर टेंट एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के बिल का भुगतान कराने के एवज में रिश्वत मांगी थी। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने बताया कि ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को रिश्वतखोर सहायक राजस्व निरीक्षक जलप्रदाय शाखा नगर पालिका कार्यालय गोहद भिंड अवधेश यादव पुत्र मोती यादव निवासी नेशनल स्कूल के सामने फक्कड़ बाबा मंदिर के आगे बड़ागांव को 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथ पकड़ा है। एसपी ने बताया कि लोकायुक्त कार्यालय में आवेदक नसीर खान निवासी कोर्ट का कुआं वार्ड नंबर 6 गोहद ने शिकायत की थी कि लोकसभा चुनाव में उन्होंने बूथ केंद्रों पर टेंट लगाये थे और बिल की राशि 443394 रूपये थी। जिसके भुगतान के लिये सहायक राजस्व निरीक्षक 50000 रिश्वत की मांग की थी। लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाकर आवेदक को नगर पालिका कार्यालय गोहद में बुलाया और जैसे ही आवेदक ने घूस की राशि 20 हजार रूपये सहायक राजस्व निरीक्षक को दिये तो लोकायुक्त पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस आरोपी के विरुद्ध धारा 7, पीसी एक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के अंतर्गत कार्यवाही की है।

Next Post

लाठीचार्ज के विरोध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव

Mon Jan 5 , 2026
जबलपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत कमानिया गेट में शुक्रवार रात्रि मचे बवाल के बाद हुए लाठीचार्ज को लेकर अब कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया। सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया। धरने पर कांग्रेसी बैठ गए। कांग्रेसियों ने लाठीचार्ज को निंदनीय घटना बताया। उन्होंने कहा कि जैन समाज एक शांतिप्रिय […]

You May Like

मनोरंजन