
जबलपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत कमानिया गेट में शुक्रवार रात्रि मचे बवाल के बाद हुए लाठीचार्ज को लेकर अब कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया। सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया। धरने पर कांग्रेसी बैठ गए। कांग्रेसियों ने लाठीचार्ज को निंदनीय घटना बताया। उन्होंने कहा कि जैन समाज एक शांतिप्रिय अहिंसक समाज है। सामाजिक लोगों पर पुलिस द्वारा लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट करना शोभा नहीं देता है। लाठी चार्ज करने के पहले न तो माईक के माध्यम से पुलिस द्वारा कोई मुनादी की गई, न वाटर केैनन का इस्तेमाल, आंसू गैस का प्रयोग, सीधे लाठी चार्ज जो कि कहीं से भी उचित नहीं है। लाठीचार्ज में सैकड़ों की तादाद में युवक, बुजुर्ग घायल हुए थे, सबकी एमएलसी क्यों नहीं कराई गई।
विदित हो कि शुक्रवार रात्रि 9:45 बजे कमनिया गेट के समीप बडक़ुल होटल में राजकुमार जैन पहुंच थे जहां होटल मैनेजर ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट, तोडफ़ोड़ की थी। इस बीच समाज विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है जिसके बाद आक्रोश भडक़ गया था। बड़ी संख्या में आक्रोशित जन पहुंच गए थे। मामला बढ़ता देख चार थानों का फोर्स मौके पर पहुंंचा था। आक्रोशित भीड़ को तितर-बितर करने पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा था। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोनू कुकरेले, ब्लॉक अध्यक्ष समीर गढ़वाल, सतीश तिवारी, संतोष पंडा, अयोध्या तिवारी, गुड्डू नबी, अनुपम जैन, हर्षित यादव, निखिल जैन, भानू यादव, जय ठाकुर, प्रमोद पटेल, सचिन बाजपेयी, कपिल भोजक, नितिन सिंह, नीलेश जैन, मयूर कोशल, बादल पंजवानी, सचिन जैन, राजा रैकवार, अभयुत बाजपेयी, रोविन जैन, शादाब अली, मेवालाल पटेल, शुभम अग्रवाल आदि उपस्थित रहे ।
लाठीचार्ज निंदनीय, कार्रवाई नहीं तो उग्र आंदोलन होगा: सोनू
शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोनू कुकरेले ने बताया कि कमानिया गेट स्थित बडक़ुल स्वीट्स में शनिवार रात हुई घटना के उपरांत जैन समाज के लोगों पर पुलिस प्रशासन द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज किया गया जो निंदनीय है। पुलिस अधीक्षक से कांग्रेसियों ने मांग की है कि मामले में शीघ्र संज्ञान लेकर दोषियों पर उचित कार्यवाही की जाये नहीं तो युवक कांग्रेस एवं कांग्रेस पार्टी विरोध में उग्र आंदोलन के लिये बाध्य
होंगे।
