महाकाल की नगरी में फैलेगी वन की सुगंध

उज्जैन: महाकाल की पावन नगरी अब केवल धर्म और दर्शन की ही नहीं, बल्कि वन, आयुर्वेद और हर्बल ज्ञान की राजधानी बनने जा रही है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार जिले में पहली बार विंध्य हर्बल वन मेला आयोजित किया जा रहा है. इसमें पूरे मप्र के वनकर्मियों को भी उज्जैन बुलाया गया हैं.यह वन मेला 12 से 16 फरवरी 2026 तक दशहरा मैदान मे आयोजित होगा. महाशिवरात्रि पर्व की आध्यात्मिक आभा के बीच सजे इस पाँच दिवसीय वन मेले का शुभारंभ स्वयं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के करकमलों से होगा.

यह मेला केवल प्रदर्शनी नहीं, बल्कि प्रकृति, परंपरा और भविष्य का संगम होगा. वन विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस मेले का उद्देश्य आमजन में वन संरक्षण पर्यावरण संतुलन वन्यजीव सुरक्षा,आयुर्वेद व पारंपरिक ज्ञान वनोपज आधारित रोजगार से जोड़ना है. वन से जीवन तक की थीम मेले को लेकर रखी गई है. एमपी के अलावा अन्य राज्यों के स्टॉल मेले में मध्यप्रदेश सहित देश के कई राज्यों से आए हर्बल उत्पाद, आयुर्वेदिक औषधियाँ, वनोपज पर आधारित हस्तशिल्प, जनजातीय संस्कृति और आंचलिक व्यंजन लोगों को आकर्षित करेंगे.

140 से अधिक हर्बल उत्पाद
नवभारत से चर्चा में डीएफओ अनुराग तिवारी ने बताया कि मेले में संपूर्ण मध्यप्रदेश से हर्बल उत्पादक, प्रसंस्करणकर्ता और क्रेता-विक्रेता भाग लेंगे।विंध्य हर्बल ब्रांड के 140 से अधिक उत्पाद मेले में उपलब्ध रहेंगे.मेले के दौरान अंतर्राष्ट्रीय हर्बल कार्यशाला क्रेता-विक्रेता सम्मेलन प्रतिदिन 200 से अधिक आयुर्वेदिक चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श का आयोजन होगा. बच्चों और युवाओं के लिए सबसे बड़ा आकर्षण रहेगा चीता परिवार का विशाल स्कल्पचर साथ ही लोकनृत्य, लोकसंगीत, नाट्य मंचन,
चित्रकला प्रतियोगिता, प्रकृति आधारित गतिविधियां मेले को जीवंत बनाएंगी. वन्यप्राणियों को पकड़ने में उपयोग होने वाले बोमा का प्रदर्शन भी किया जाएगा, जिससे लोगों को चीतों के पुनर्स्थापन और जैव विविधता की जानकारी मिलेगी.

निःशुल्क बस सेवा
श्रद्धालुओं और दर्शकों की सुविधा के लिए महाकाल मंदिर से मेला परिसर तक निःशुल्क बस सेवा, कम शुल्क पर ई-रिक्शा, दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए गोल्फ कार्ट और व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है

Next Post

बॉक्स ऑफिस पर टक्कर जारी: ‘बॉर्डर 2’ का 300 करोड़ क्लब में धमाका, ‘मर्दानी 3’ की रफ्तार भी हुई तेज

Mon Feb 9 , 2026
बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ और रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ के बीच जबरदस्त मुकाबला जारी है। लेकिन तीसरे और दूसरे रविवार की कमाई ने हैरान कर दिया है। बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त दो बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। […]

You May Like