महू से इंदौर आ रही महिला को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

इंदौर। रविवार को महू से इंदौर बाजार जा रही एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई. घटना गोल चौराहे के पास हुई, जहां उनकी बाइक को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे में ट्रक का पहिया महिला के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

राउ पुलिस के मुताबिक, महू के डोगर गांव निवासी 23 वर्षीय सिमरन अपने पिता महबूब के साथ बाइक से इंदौर आ रही थी. रास्ते में गोल चौराहे के पास उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में सिमरन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता को हल्की चोटें आईं. पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है. ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

हनीट्रैप गैंग का सरगना महिला सहित गिरफ्तार, ब्लैकमेल कर ऐंठे लाखों रूपये

Sun Apr 27 , 2025
ग्वालियर। पुलिस ने हनीट्रैप गिरोह के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इनमें गिरोह का सरगना उपेन्द्र उर्फ गोपाल तोमर और महिला आरोपी शालू जाटव शामिल है। दोनों पर ढाई-ढाई हजार रूपये का इनाम घोषित किया है। आरोपियों ने भितरवार के एक किसान को अपना शिकार बनाया था। शालू ने […]

You May Like

Play sound