अमेरिका के साथ व्यापार समझौते की घोषणा से रुपये में जबरदस्त उछाल

मुंबई, 03 फरवरी (वार्ता) अमेरिका के साथ व्यापार समझौते की घोषणा के बाद मंगलवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 117.50 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 90.32 रुपये का बोला गया।

पिछले कारोबारी दिवस पर 91.4950 रुपये प्रति डॉलर पर बंद होने वाली भारतीय मुद्रा आज 119.50 रुपये की मजबूती के साथ 90.30 रुपये प्रति डॉलर पर खुली। इसमें काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। बीच कारोबार में यह ऊपर 90.05 रुपये और नीचे 90.52 रुपये प्रति डॉलर तक गयी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच सोमवार देर रात टेलीफोन पर हुई बात के बाद श्री ट्रंप ने व्यापार समझौते पर सहमति की घोषणा की। इसके तहत अमेरिकी राष्ट्रपति ने तत्काल प्रभाव से भारतीय उत्पादों पर आयात शुल्क घटाकर 18 प्रतिशत करने की घोषणा की। श्री ट्रंप ने बताया कि बदले में भारत ने रूस से कच्चे तेल की खरीद बंद करने और अमेरिकी उत्पादों पर आयात शुल्क घटाकर शून्य करने का आश्वासन दिया है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि भारत ने पांच साल में अमेरिका से 500 अरब डॉलर की प्रतिबद्धता भी जतायी है।

इस घोषणा से रुपये में आज तेजी रही।

Next Post

अमेरिका के साथ पड़ोसियों, प्रतिस्पर्धियों की तुलना में भारत का व्यापार समझौता बेहतर: पीयूष गोयल

Tue Feb 3 , 2026
नयी दिल्ली, 03 फरवरी (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को कपड़ा, चमड़ा, रत्न-आभषण और हस्तशिल्प जैसे रोजगारपरक क्षेत्रों के लिए ‘ढेर सारे अवसर’ खोलने वाला बताते हुए मंगलवार को कहा कि भारत ने दुनिया के सबसे बड़े बाजार के साथ जो समझौता […]

You May Like