इंदौर:पलासिया थाने में दर्ज एक हत्या के प्रयास के मामले ने चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है. पुलिस ने खुलासा किया है कि कथित पीड़ित शिवराज मेवाड़ा ने ही अपने ऊपर हमला कर झूठी रिपोर्ट करवाई थी. जिससे कि रंजिश के चलते तरुण मालवीय को फंसाया जा सके. तकनीकी साक्ष्य में पाया कि जिस समय हमला बताया गया, उस वक्त आरोपी तरुण शुजालपुर में मौजूद था.
जांच में शिवराज के मोबाइल से मिले चैट और तस्वीरों से साफ हुआ कि उसका अपनी महिला मित्र से विवाद हुआ था. उसने गुस्से में खुद का हाथ ब्लेड से काट लिया और फोटो महिला मित्र को भेजी. बाद में वह इलाज कराने अस्पताल गया और फिर झूठी कहानी बनाकर थाना पहुंच गया.
