तीन दिवसीय मड़ई उत्सव 25 से 

आलीराजपुर। मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय, भोपाल एवं जिला प्रशासन आलीराजपुर के सहयोग से पुराना पंचायत भवन मैदान, सोण्डवा (आलीराजपुर) में 25 से 27 अक्टूबर, 2025 तक मड़ई उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के जनजातीय नृत्य सहित अन्य राज्यों की कला प्रस्तुतियां एवं नृत्य-नाट्य प्रस्तुतियों का संयोजन किया जा रहा है। उत्सव में 25 अक्टूबर, 2025 निलेश कुमार पटेल एवं साथी-बुरहानपुर द्वारा कोरकू जनजातीय गदली-थापटी नृत्य एवं सुश्री रुकमणि सुरेश्वर एवं साथी-मण्डला द्वारा गोण्ड करमा-सैला नृत्य,भानसिंह धुर्वे एवं साथी-डिण्डोरी द्वारा धुलिया जनजातीय का गुदुमबाजा नृत्य एवं दयाराम एवं साथी-डिण्डोरी द्वारा बैगा जनजातीय करमा/परधौनी/फाग नृत्य, मोजीलाल डांडोलिया एवं साथी-छिंदवाड़ा द्वारा भारिया जनजातीय भड़म नृत्य और सब्बीर सिद्दी एवं साथी, गुजरात द्वारा सिद्दी जनजातीय सिद्धिधमाल नृत्य की प्रस्तुति दी जायेगी। इसके साथ ही 25 एवं 26 दो दिवस आलोक पण्डा एवं साथी-पुरी द्वारा सम्बलपुरी करमा एवं डालखाई नृत्य और छबीलदास एवं साथी-महाराष्ट्र द्वारा सौंगी मुखौटा एवं भवाड़ा नृत्य की प्रस्तुति दी जाय़ेगी। वहीं उत्सव में 26 अक्टूबर, 2025 वीरांगना रानी दुर्गावती नृत्य-नाट्य श्री रामचन्द्र सिंह-भोपाल के निर्देशन में प्रस्तुत होगी। उत्सव में 27 अक्टूबर, 2025 को कैलाश सिसोदिया एवं साथी-धार द्वारा भील जनजातीय भगोरिया नृत्य एवं बनसिंह भाईचामायड़ाभाई राठवा एवं साथी-बड़ौदा द्वारा राठवा जनजातीय नृत्य और चन्द्रमाधव बारीक-भोपाल द्वारा पिथौरा: भीली जल कथा नृत्य-नाट्य की प्रस्तुति दी जायेगी।

Next Post

साइबर अपराधों से सुरक्षा हेतु सीधी पुलिस की जागरूकता मुहिम

Wed Oct 22 , 2025
सीधी। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत सीधी पुलिस द्वारा जिलेभर में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इस अभियान का उद्देश्य आम जनता को ऑनलाइन ठगी, साइबर फ्रॉड एवं डिजिटल अपराधों से बचाव के प्रति सचेत करना है। यह कार्यक्रम पुलिस […]

You May Like