आरएसएस से जुड़े होने पर मुझे गर्व : नरेंद्र तोमर 

जबलपुर। मुझे गर्व है कि मैं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का सेवक हूं क्योंकि देश के सशक्त निर्माण में संघ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ये बातें विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर ने जबलपुर प्रवास के दौरान कहीं। मौका था पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा का…इस मौके पर श्री तोमर ने ये भी कहा कि राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की 100 वर्षों की सफल यात्रा को पूर्ण हो रही है। हम सभी जानते हैं कि राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन है। जिसने बड़ी तादाद में योग्य कार्यकर्ताओं को खड़ा करके समाज के विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व के लिए आगे किया है। चर्चा के बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर ने भाजपा नेताओं से मुलाकात की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायक अभिलाष पांडे, अशोक रोहाणी, नीरज सिंह लोधी, सुशील इंदु तिवारी पूर्व विधायक अंचल सोनकर, भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। गौरतलब है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सतना और मैहर प्रवास पर हैं जिनको लेकर जबलपुर में भी व्हीआईवी मूवमेंट बना हुआ है।

Next Post

काली जी बना युवक आग से 50% झुलसा, गंभीर अवस्था में उपचार जारी

Sat Oct 4 , 2025
डिंडोरी। शहपुरा थाना क्षेत्र के मानिकपुर सरई गांव में युवक ने दुर्गा प्रतिमा चल समारोह में काली जी का स्वरूप धारण किया और उसी दौरान खप्पर से 50% झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक ग्रामीण संजय झारिया दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान काली जी बना और […]

You May Like