श्वान ने कॉलेज छात्र को काटा, मालिक पर प्रकरण दर्ज

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत श्रीराम चौक मेें श्वान ने कॉलेज छात्र पर अटैक करते हुए काट लिया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर श्वान मालिक पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक शिवांश दुबे निवासी श्रीराम चौक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक की पढाई कर रहा है।

शनिवार रात करीब 8:30 बजे गुप्ता बेकरी से सामान लेकर वापस अपने घर आ रहा था जैसे ही घर के पास पहुंचा वहाँ पर गौरीशंकर ठाकुर अपना पालतू कुत्ता घुमाते हुए खुला छोड़ दिया तो गौरीशंकर के कुत्ते ने दौडक़र उसके पैर मेें काट लिया जिससे उसके दो दांत उसके शरीर पर गड़ गए। इसके बाद गौरीशंकर ठाकुर और उनका पालतू कुत्ता वहाँ से चले गए इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए।

Next Post

शराबी का हंगामा, रिटायर्ड पुलिस कर्मी, पत्नी को पीटा

Mon Nov 24 , 2025
जबलपुर:अधारताल थाना अंतर्गत न्यू कंचनपुर तालाब के पास शराबी ने हंगामा मचाते हुए जीआरपी से रिटायर्ड पुलिस कर्मी के साथ मारपीट कर दी। बीच बचाव के दौरान उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की और धमकाते हुए फरार हो गया।पुलिस के मुताबिक गुलाब चंद गौड निवासी न्यू कंचनपुर तालाब के […]

You May Like