
उज्जैन। सरकार में आने की इतनी छटपटाहट हो रही है कि कभी सेना पर सवाल उठाते हैं ,कभी निर्वाचन आयोग को भला बुरा कहते हैं ,चुनाव तुम लोग हारे हो ,जनता के दिल में जगह नहीं बना पाए हो ,और उसका दोष दूसरों को दे रहे हो ,यह बात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन में कहते हुए गांधी परिवार को कोसते हुए माफी मांगने की बात कही।
दरअसल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शुक्रवार को उज्जैन पहुंचे और उन्होंने यहां लगभग तीन से अधिक आयोजनों में शामिल होकर बहनों से राखी बंधवाई, मुख्यमंत्री ने यहां मध्य प्रदेश सरकार से लेकर केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे हैं जन कल्याणकारी कार्यों को गिनाते हुए विपक्ष पर सवाल उठाए।
इनको कैसे कहें नेता प्रतिपक्ष
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुक्रवार को महाकाल की नगरी उज्जैन में कहा की नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बौखला गए हैं ,कुछ तो भी बयान दे रहे हैं, निर्वाचन आयोग से आंकड़े मांग रहे हैं कभी आरटीआई लगा रहे हैं, जबकि यह फैलियर उनका है कि वह चुनाव हार रहे हैं, सरकार नहीं बन पा रहे हैं तो दूसरों पर लांछन लगा रहे हैं ,जिस प्रकार की वे हरकतें कर रहे हैं हम कैसे कह दें यह नेता प्रतिपक्ष हैं।
कलेक्टर होता है निर्वाचन अधिकारी
राहुल गांधी को यह पता ही नहीं है कि किससे क्या सवाल करना चाहिए, कर्नाटक की जो वे बात कर रहे हैं वहां पर उनकी सरकार है ,और स्थानीय कलेक्टर ही निर्वाचन अधिकारी होता है, जिसकी देखरेख में चुनाव कराया जाता है ,यदि कोई सवाल पूछना है तो वह कर्नाटक के कलेक्टरों से पूछे कि क्या हुआ है, वह सीधे मुख्य निर्वाचन आयोग को कटघरे में क्यों खड़ा कर रहे हैं।
पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा
सेना के शौर्य पर बोलते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी
और पूरे गांधी परिवार को देश से माफी मांगना चाहिए कि वह जो अनर्गल बोल रहे हैं, उसके कोई तथ्य नहीं है, जबकि ऑपरेशन सिंदूर को पूरी दुनिया ने देखा है पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा है वहां पर आतंकवादियों के जनाजे निकले हैं, उनके ठिकाने जमीदोंज हो गए हैं और गांधी परिवार को राजनीति करने से फुर्सत नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।
