चार माह से वेतन नहीं, तंगी में अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारी

सुसनेर। सिविल अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारी 4 माह से वेतन न मिलने के कारण आर्थिक संकट झेल रहे हैं. रक्षाबंधन पर बहनों की कलाई सूनी है, घर का चूल्हा ठंडा और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित है. कर्मचारियों ने प्रभारी चीफ बीएमओ को ज्ञापन सौंपकर कंपनी से जल्द वेतन दिलाने की मांग की है. ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले कर्मचारियों पर किराए और फीस का भी बोझ बढ़ गया है.

Next Post

कालीसिंध नदी के डैम में डूबे युवक का मिला शव

Fri Aug 8 , 2025
शाजापुर। जिले के कबूलपुरा गांव में गुरुवार शाम कालीसिंध नदी पर बने डैम में एक नाबालिग डूब गया. शुक्रवार को विशाल 17 पिता बलवान सिंह की डूबने से मौत हो गई. विशाल अपने चार दोस्तों के साथ नहाने गया था, जिनमें से तीन दोस्त सुरक्षित बाहर निकल आए थे. घटना […]

You May Like