जंगली हाथी का तांडव, कई घरों को पहुंचाया नुकसान

उमरिया। जिले के बाँधवगढ़ टाईगर रिजर्व अंतर्गत बमेरा गांव मे जंगली हाथी ने जमकर तांडव मचाया। इस दौरान जंगली हाथी कई घरों को नुकसान पहुंचाते हुए तोड़फोड़ की और घरों में रखे राशन को खा गया। जंगली हाथी की मौजूदगी से लोग रात भर जागते रहे। वहीं दहशत में आये ग्रामीणो ने बाँधवगढ़ टाईगर रिजर्व पार्क प्रबंधन को कई बार सूचित कर मदद मांगी लेकिन पार्क प्रबंधन का अमला नहीं पहुंचा। बताया जाता है कि यह जंगली हाथी पतौर गांव की ओर से आया था जो खेतों से होते हुए बमेरा गांव पहुंचा। घटना से ग्रामीणो में पार्क प्रबंधन के प्रति रोष व्याप्त है।

Next Post

बवाल:महाकाल मंदिर को महानिर्वाणी अखाड़े को सौंपने के बयान पर भडक़ उठे पुजारी

Tue Aug 12 , 2025
उज्जैन। महाकाल को महानिर्वाणी अखाड़े को सौप देने के बयान के बाद मंदिर के पुजारी भडक़ गए। मंगलवार को यह एक नया ही विवाद सामने आया। दरअसल महामंडलेश्वर प्रेमानंद पुरी महाराज ने उज्जैन में चल रही होटल नक्षत्र में अपनी कथा में यह कह दिया कि महाकाल मंदिर से सरकारी […]

You May Like