जियावन पुलिस की सख्ती के बाद व्यापारियों ने स्वयं हटाया अतिक्रमण

सिंगरौली/देवसर :जियावन थाना प्रभारी सुश्री रोशनी कुर्मी के निर्देशन में पुलिस टीम ने बुधवार को देवसर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए व्यापारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध किया गया या यातायात व्यवस्था में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न की गई, तो संबंधित लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की इस सख्त चेतावनी और प्रभावी समझाइश का परिणाम तुरंत दिखाई दिया।

देवसर व जियावन क्षेत्र के व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपने दुकानों और प्रतिष्ठानों के सामने किए गए अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया। अतिक्रमण हटते ही मार्ग सुगम हुआ और यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिला।स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे न केवल रोज़ाना लगने वाले जाम की समस्या कम होगी, बल्कि संभावित सड़क दुर्घटनाओं पर भी रोक लगेगी।पुलिस प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करते हुए सहयोग बनाए रखें, ताकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुचारू व सुरक्षित यातायात सुनिश्चित किया जा सके।

Next Post

गृह मंत्रालय से जुड़ा प्रश्न वापस लिये जाने पर राज्यसभा में विपक्ष ने किया शोर-शराबा

Wed Dec 10 , 2025
नयी दिल्ली, 10 दिसंबर (वार्ता) राज्यसभा में बुधवार को गृह मंत्रालय से जुड़ा एक प्रश्न संबंधित सदस्य द्वारा वापस लेने पर विपक्षी सदस्यों ने शोर-शराबा किया। सदन में प्रश्नकाल के दौरान सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने प्रश्न संख्या 106 का उत्तर पूरा होने के बाद प्रश्न संख्या 108 पूछने के लिए […]

You May Like