
भोपाल। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में बरामद हुए शव की शिनाख्त पुलिस ने कर ली है. सनसनीखेज हत्या के मामले की कडियां पुलिस जोड़ रही है. हत्यारे की खोजबीन भी पुलिस की टीमें कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार एक दिन पहले क्षेत्र में नाले के पास एक प्लास्टिक की बोरी में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया था. शिनाख्त के बाद मृतक की पहचान उजागर हुई है. मृतक सईंद भनाट मूलतः काज़ी कैंप का रहने वाला था. मृतक की गुमशुदी की रिपोर्ट हनुमानगंज थाने में दर्ज कराई गई थी. अशोका गार्डन पुलिस ने इस घटना को लेकर अबतक करीब आधा दर्जन लोगों से भी पूछताछ कर ली है. मृतक के शव को देखर गला रेतकर हत्या करने का अनुमान लगाया जा रहा है.
बता दें कि मंगलवार को दोपहर में 80 फीट रोड स्थित इलाके में लोगों को झाड़ी के अंदर बारे से ढ़का शव पड़ा मिला. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. शव पर गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई गई है. शव का पोस्टमार्टम शासकीय हमीदिया अस्पताल की मोर्चुअरी में किया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. हत्यारे की तलाश में पुलिस की टीमें लगी है.
