जिला चिकित्सालय में क्लबफुट से पीडित 34 बच्चों का इलाज

सतना :मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सतना डॉ. एलके तिवारी ने बताया कि जिला चिकित्सालय में आरबीएसके टीम द्वारा क्लब फुट के बच्चों के लिए कैम्प का आयोजन अनुष्का फाउंडेशन के संयोग से किया गया। जिसमें अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. शरद दुबे एवं जिला चिकित्सालय चित्रकूट के आप्थोपीडियाट्रिक सर्जन डॉ. रोहित गुप्ता द्वारा कुल 34 बच्चों का पंजीयन किया गया। इनमें टेनोटॉमी के 7, कॉस्टिग के 3 तथा शूज के 26 बच्चे शामिल है।

बताया गया कि क्लब फुट एक जन्मजात दोष है जिसमें बच्चे के एक या दोनों पैर अंदर की ओर की मुडे हुए होता है। 800 नवजात में से 1 बच्चों मे यह दोष पाया जाता है, जिसका ईलाज संभव है। जिसके बाद ये बच्चें अन्य बच्चों की तरह सभी गतिविधियां सामान्य रूप से कर सकते है। शिविर में सिविल सर्जन डॉ. मनोज शुक्ला, डीईआईएम डॉ. मीना द्विवेदी, डॉ. चन्द्रकांत द्विवेदी, डॉ. स्मिता सिंह, आयुष मेडिकल आफीसर राखी पाण्डेय पूनम द्विवेदी, डॉ. प्रशांत सिंह, डॉ. प्रदीप अहिरवार, डॉ. पुष्पा प्रजापति, अर्चना दीपांकर, एएनएम उमा गौतम उपस्थित रहे।

Next Post

चोर पकड़वाने पर पटवारी ने रखा 51 हजार का इनाम

Sat Jul 26 , 2025
उमरिया: जिले के बिरसिंहपुर पाली के प्रकाश नगर स्थित राजस्व विभाग की कॉलोनी में 20 जून की रात एक पटवारी के घर चोरी हुई थी। चोरों ने लाखों के गहने और नकद रुपए चुरा लिए थे। पुलिस अभी तक चोरों को पकड़ नहीं पाई है। इससे परेशान होकर पटवारी ने […]

You May Like