उत्तरी करौंदिया में मिला मानव भ्रूण, विवेचना में जुटी पुलिस

सीधी । शहर के उत्तरी करौंदिया में एक खेत की झाड़ियों के बीच आज सुबह मानव भ्रूण मिला। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। भ्रूण करीब 5 माह का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और भीड़ को हटाया। पुलिस ने भ्रूण को कपड़े से ढकवाकर सुरक्षित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया । जमीन मालिक आनंद सिंह के पुत्र और पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 9:30 बजे लोगों से इस घटना की सूचना मिली थी। वे मौके पर पहुंचे और भ्रूण को देखा, जिसके बाद पुलिस भी वहां पहुंच गई।

इनका कहना है-

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू किया । भ्रूण को कब्जे में लेकर सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कन्हैया सिंह बघेल, थाना प्रभारी कोतवाली सीधी

Next Post

छतरपुर में डीईओ का फरमान शिक्षक विद्यालय परिसर में कुत्तों का प्रवेश रोकें

Thu Jan 22 , 2026
छतरपुर। जिले में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी एक आदेश इन दिनों चर्चा और विवाद का विषय बना हुआ है। इस आदेश में स्कूलों के प्राचार्यों और प्रधानाध्यापकों को न सिर्फ शैक्षणिक गतिविधियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, बल्कि विद्यालय परिसर में कुत्तों के प्रवेश को रोकने की विशेष जिम्मेदारी […]

You May Like