इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की शाम लापरवाही से दौड़ती कार ने एक्टिवा सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में महिला के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं, जबकि पति भी घायल हुआ है.फरियादी संतोष सिंह राजावत, निवासी नंदानगर ने बताया कि वे उनकी 38 वर्षीय पत्नी रेखा के साथ एक्टिवा से देवास नाका की ओर जा रहे थे, तभी कार नम्बर एमपी 09 एजे 2710 का चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया और उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी.
टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े. हादसे में संतोष के दाएं हाथ और पैर में चोट आई, जबकि उनकी पत्नी रेखा के सिर और हाथ में गंभीर चोटें पहुंचीं. पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
