मजबूत पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मप्र का मौसम, कोहरा छंटेगा, 22-23 से बढ़ेगी ठंड

भोपाल: मध्यप्रदेश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव आने वाला है। पाकिस्तान के रास्ते उत्तर भारत में सक्रिय हो रहा एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश में अगले एक से दो दिनों में दिखाई देगा। यह सिस्टम सामान्य से अधिक प्रभावी माना जा रहा है।वर्तमान में प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल रहा है। खासकर ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभाग के कुछ जिलों में सुबह के वक्त विजिबिलिटी 200 से 500 मीटर तक सिमट रही है।

हालांकि दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंट जाता है और धूप निकल रही है।मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में बादल बढ़ेंगे, जिससे अगले कुछ दिनों में सुबह का कोहरा कम हो सकता है, लेकिन तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड फिर से तेज होगी।

राजस्थान और उत्तर प्रदेश से सटे रीवा, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़, ग्वालियर और चंबल संभाग में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं भोपाल, उज्जैन, इंदौर सहित कई जिलों में घने बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश या मावठे की बूंदें गिर सकती हैं।मौसम विभाग का अनुमान है कि 22 और 23 जनवरी को इस सिस्टम का प्रभाव सबसे अधिक रहेगा। इस दौरान बादलों और नमी के कारण रात के तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का असर बढ़ेगा।

Next Post

पिछोर में पार्टी मनाने गए युवक की कुएं में मिली लाश

Wed Jan 21 , 2026
शिवपुरी: पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम नाद निवासी युवक का शव पड़ोसी गांव पारेश्वर के एक कुएं में मिला। घटना के बाद परिजनों ने हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए गांव के कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। मृतक के भाई इंद्रपाल लोधी ने बताया कि रात में मनी जाटव, […]

You May Like