पिछोर में पार्टी मनाने गए युवक की कुएं में मिली लाश

शिवपुरी: पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम नाद निवासी युवक का शव पड़ोसी गांव पारेश्वर के एक कुएं में मिला। घटना के बाद परिजनों ने हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए गांव के कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। मृतक के भाई इंद्रपाल लोधी ने बताया कि रात में मनी जाटव, प्रदीप जाटव और राजेश जाटव उनके घर आए थे। उन्होंने रामनरेश को जान से मारने की धमकी दी थी।

विवाद का कारण एक महिला की फोटो सोशल मीडिया पर डालना बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार रामनरेश अपने चचेरे भाई दीपक के साथ ग्राम पारेश्वर में जन्मदिन पार्टी में गया था। वहां से वह अचानक लापता हो गया। अगले दिन उसकी लाश कुएं में मिली। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस और परिजनों के पहुंचने से पहले ही शव बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया है।

Next Post

30 से 35 की संख्या में मृत अवस्था में मिला गौवंश, गौसेवक पहुंचे

Wed Jan 21 , 2026
ग्वालियर: जिले के पिछोर नगर में कचरे के ढेर में मृत अवस्था में गौवंश मिलने से स्थानीय जनता में आक्रोष व्याप्त हो गया है। यहां पिछोर नगर परिषद द्वारा गौशाला संचालित की जा रही है। 30 से 35 की संख्या में मृत अवस्था में गौवंश मिले हैं। गौ सेवक मौके […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।