बालाघाट: कटंगी मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 2 में गुरुवार सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां रमेश हाके और उनकी पत्नी मृत अवस्था में पाए गए। दोनों की गला रेतकर हत्या की गई है। घटना कटंगी-तुमसर रोड स्थित उनके घर की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, मृतक रमेश हाके सिंचाई विभाग में ड्राइवर के पद पर कार्यरत थे और करीब चार वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे।
रमेश का शव घर के बेडरूम में जबकि उनकी पत्नी का शव रसोईघर में मिला।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। उल्लेखनीय है कि तीन माह पूर्व भी कटंगी क्षेत्र के एक गांव में इसी तरह दंपत्ति की हत्या हुई थी, जिसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है।
