बाघ के हमले से किसान की गई जान

वन अमले के वाहन में ग्रामीणों ने की तोडफ़ोड़

सिवनी। जिले में बाघ के हमले से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार की शाम भैंस चरा रहे एक किसान पर हमला कर बाघ ने उसकी जान ले ली। घटना खवासा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम बावली टोला की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा वन विभाग के वाहन में तोडफ़ोड़ भी कर दी गई। जिसके चलते वन अमला मौके से बचकर भागा। कुरई पुलिस के आने के बाद मौके पर स्थिति सामान्य हो पाई, लेकिन ग्रामीण आक्रोश जताते रहे। इस संबंध में जानकारी के अनुसार खवासा वन परिक्षेत्र की पिंडरई बीट के कक्ष क्रमांक ३६२ में ग्राम बावली टोला निवासी किसान तुलसीराम भलावी (६०) गांव के पास भैंस चरा रहा था। इसी दौरान शाम 5 बजे के लगभग बाघ ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी लगते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और वे मौके पर एकत्रित हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम के वाहन में ग्रामीणों ने तोडफ़ोड़ कर दी, जिससे वन अमला जान बचाकर मौके से भागा। कुरई पुलिस ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों को शांत कराया।

Next Post

कार्य में लापरवाही बरतने पर दो पटवारियों को किया निलंबित

Fri Jan 17 , 2025
खण्डवा। अनुविभागीय अधिकारी हरसूद पुरुषोत्तम कुमार ने कार्य में लापरवाही बरतने पर दो पटवारियों को निलंबित करने के आदेश जारी किये है। जारी आदेश अनुसार जिन पटवारियों को निलंबित किया है, उसमें सांवलीखेड़ा के पटवारी अनिल कास्डे एवं सुकवी रैयत के पटवारी अनिल गोरे शामिल है। उन्होंने बताया कि निलंबन […]

You May Like

मनोरंजन