
खण्डवा। अनुविभागीय अधिकारी हरसूद पुरुषोत्तम कुमार ने कार्य में लापरवाही बरतने पर दो पटवारियों को निलंबित करने के आदेश जारी किये है। जारी आदेश अनुसार जिन पटवारियों को निलंबित किया है, उसमें सांवलीखेड़ा के पटवारी अनिल कास्डे एवं सुकवी रैयत के पटवारी अनिल गोरे शामिल है। उन्होंने बताया कि निलंबन काल में दोनों पटवारियों का मुख्यालय तहसील कार्यालय खालवा में नियत किया गया है। दोनों पटवारी को निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
