ओलंपिक चैंपियन झेंग किनवेन मैड्रिड ओपन से बाहर

मैड्रिड, 26 अप्रैल (वार्ता) चीनी टेनिस स्टार झेंग किनवेन मैड्रिड ओपन से बाहर हो गईं, उन्हें एक घंटे 40 मिनट तक चले मैच में रूस की अनास्तासिया पोटापोवा से 6-4, 6-4 से हार का सामना करना पड़ा।

64वें राउंड में झेंग के बाहर होने से मैड्रिड में पुरुष या महिला एकल टूर्नामेंट में कोई भी चीनी खिलाड़ी नहीं बचा है।

पेरिस ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता को आठवीं वरीयता दी गई थी, लेकिन शुक्रवार को गर्म और धूप वाली दोपहर में दुनिया की 87वीं रैंकिंग की पोटापोवा के खिलाफ उन्हें अपनी लय हासिल करने में संघर्ष करना पड़ा।

झेंग की मुख्य समस्या उसकी सर्विस को लेकर थी, क्योंकि वह पहले सेट में केवल 40 प्रतिशत अंक ही जीत पाई, जबकि पोटापोवा ने पहली सर्विस पर 64 प्रतिशत अंक जीतकर झेंग को दबाव में रखा।

झेंग ने ने पहले सेट में 5-3 से पिछड़ने के दौरान पोटापोवा की सर्विस तोड़ी। हालांकि, पोटापोवा ने 10वें गेम में फिर से झेंग की सर्विस तोड़ी और पहला सेट 6-4 से अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में, झेंग ने तीसरे गेम में पोटापोवा की सर्विस तोड़ी और अपनी सर्विस को अच्छी तरह से काम करना शुरू किया, लेकिन सातवें और नौवें गेम में उसकी सर्विस टूट गई।

शुक्रवार को अन्य परिणामों में 17वीं वरीयता प्राप्त एलिना स्वितोलिना ने सोनय कार्टल को 6-3, 6-1 से हराया। एलिस मर्टेनस ने कैमिला ओसोरिया के खिलाफ 6-3, 6-3 से जीत हासिल की जबकि शीर्ष वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका ने अन्ना ब्लिंकोवा पर 6-3, 6-4 की आरामदायक जीत के साथ अपने खिताब की रक्षा शुरू की।

झेंग 64वें दौर में बाहर होने वाली एकमात्र वरीयता प्राप्त नहीं थी। इससे पहले 2022 की विजेता ओन्स जबूर को जापान की मोयुका उचिजिमा ने 4-6, 6-3, 6-4 से हराया। इसके अलावा, 21वीं वरीयता प्राप्त एकातेरिना एलेक्जेंड्रोवा सर्बिया की ओल्गा डैनिलोविच से 6-3, 6-4 से हार गईं, जबकि पीटन स्टर्न्स ने 15वीं वरीयता प्राप्त अमांडा अनिसिमोवा को 6-2, 2-6, 7-5 से हराया।

Next Post

सेमीक्रायोजेनिक इंजन का परीक्षण सफल: इसरो

Sat Apr 26 , 2025
चेन्नई 26 अप्रैल (वार्ता) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सेमीक्रायोजेनिक इंजन का अल्पकालिक पावर हेड टेस्ट आर्टिकल (पीएचटीए) का सफल गर्म परीक्षण किया है। इसरो ने शनिवार शाम को एक अपडेट में कहा कि यह परीक्षण तमिलनाडु के महेंद्रगिरि स्थित इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (आईपीआरसी) में 24 अप्रैल को किया […]

You May Like