हॉकी इंडिया ने की राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए 54 सदस्यीय दल की घोषणा

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (वार्ता) हॉकी इंडिया ने बेंगलुरु के साई केन्द्र में 25 अप्रैल से शुरु होने वाले सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए संभावित 54 सदस्यीय दल की घोषणा कर दी हैं।

उत्तर प्रदेश के झांसी में आयोजित 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के बाद हॉकी इंडिया ने आगामी राष्ट्रीय शिविर के लिए 54 खिलाड़ियों के एक कोर समूह का चयन किया है। यह शिविर 25 से 30 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान समूह का मूल्यांकन कर खिलाड़ियों की संख्या 40 तक सीमित कर दी जायेगी। चयनित 40 खिलाड़ी एक से 25 मई तक निर्धारित शिविर के अगले चरण में प्रशिक्षण जारी रखेंगे।

इन 54 खिलाड़ियों में से 38 को मौजूदा कोर ग्रुप में बरकरार रखा गया है। शेष खिलाड़ियों को हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर उनके प्रदर्शन के आधार पर चुना गया है। इनमें मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र,पंजाब, उत्तर प्रदेश, बंगाल और मणिपुर के खिलाड़ी शामिल हैं।

 

Next Post

मांडविया ने किये डिजीलॉकर से खेल प्रमाण पत्र जारी

Thu Apr 24 , 2025
नयी दिल्ली 24 अप्रैल (वार्ता) केन्द्रीय खेल मंत्री डाॅ. मनसुख मांडविया ने गुरुवार को एथलीटों के लिए डिजीलॉकर के जरिए खेल प्रमाण पत्र दिये जाने की सुविधा आरंभ की। डाॅ. मांडविया ने आज यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में एथलीटों के लिए डिजीलॉकर के जरिए खेल प्रमाण […]

You May Like