मांडविया ने किये डिजीलॉकर से खेल प्रमाण पत्र जारी

नयी दिल्ली 24 अप्रैल (वार्ता) केन्द्रीय खेल मंत्री डाॅ. मनसुख मांडविया ने गुरुवार को एथलीटों के लिए डिजीलॉकर के जरिए खेल प्रमाण पत्र दिये जाने की सुविधा आरंभ की।

डाॅ. मांडविया ने आज यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में एथलीटों के लिए डिजीलॉकर के जरिए खेल प्रमाण पत्र दिये जाने की सुविधा शुरु की।

इस अवसर पर देशभर से आये विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधियों और अधिकारियों से डाॅ. मांडविया ने कहा कि वे जिला और राज्य स्तर पर के प्रमाण पत्रों के लिए नोडल अधिकारी के जरिए खिलाड़ियों को प्रमाण पत्रों की इस सुविधा का लाभ दे। इसके साथ उन्होंने कहा कि खेल संघों को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम और इंदिरा गांधी स्टेडियम में ऑफिस की सुविधा दी जायेगी और प्रत्येक खेल संघ को एक उद्योग घरानों से जोड़ा जायेगा।

इस दौरान खेल संघों के प्रतिनिधियों ने एथलीटों के लिए खेल प्रमाणपत्रों को डिजीलॉकर की सुविधा से जोड़ने के खेल मंत्रालय इस कदम का स्वागत किया। खेल संघों के प्रतिनिधियों कॉलेज, जिला और राज्य स्तर पर इस डिजीलॉकर प्रमाणपत्रों को लेकर केन्द्रीय खेलमंत्री के साथ अपने-अपने अनुभव साझा किये और डिजीलॉकर के प्रतिनिधि के समक्ष अपने सवाल रखे।

 

Next Post

मुंबई सिटी एफसी ने कलिंगा सुपर कप में चेन्नईयिन एफसी को 4-0 से हराया

Thu Apr 24 , 2025
भुवनेश्वर, 24 अप्रैल (वार्ता) लल्लियनज़ुआला छांगते के दो गोल के शानदार गोल के दम पर मुंबई सिटी एफसी ने कलिंगा सुपर कप के राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में चेन्नईयिन एफसी को 4-0 से हरा दिया। कलिंगा स्टेडियम में बुधवार रात खेले गये मुकाबला का पहला हाफ 1-0 से बराबरी […]

You May Like