इंदौर: कनाड़िया थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान 25 वर्षीय रघु पिता गुलसिंह निवासी ग्राम राताकोट, जिला धार के रूप में हुई है, जो इस समय बड़ीयाखेमा, बिचौली मर्दाना में रह रहा था.
वह अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था तभी गुलमर्ग परिसर, बड़ीयाखेमा फाटा रोड पर सामने से आ रही कार नम्बर एमपी 09 सीवी 4793 ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर से रघु गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
