उप मुख्यमंत्री ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार का किया भ्रमण

रीवा। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. तदुपरांत श्री शुक्ल ने अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें वन्य विहार में चल रही विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की. उप मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों को गति देने और व्यवस्थाओं को अधिक सुदृढ़ बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. भ्रमण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने परिसर में की जा रही प्राकृतिक खेती की गतिविधियों का अवलोकन किया. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि गौवंश वन्य विहार में व्यवस्थाओं को उच्च स्तरीय बनाया जा रहा है ताकि यह प्राकृतिक खेती और गौसंरक्षण के प्रमुख केन्द्र के तौर पर अपनी पहचान स्थापित कर सके. उन्होंने परिसर में निर्माणाधीन ‘ऋषि कुलम’ और ‘बायो इनपुट सेंटर’ का भी निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा निर्देश दिये की सभी निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें. इस दौरान एसडीएम दृष्टि जायसवाल, डॉ. राजेश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं गौवंश वन्य विहार से संबंधित जन उपस्थित रहे.

Next Post

तेज रफ्तार कार की टक्कर से गोवंश की मौत, वाहन छोड़ चालक फरार, कार पर ‘डायल 112 लगाओ पुलिस बुलाओ’ लिखा था

Wed Jun 3 , 2026
नीमच। नीमच-मनासा मार्ग पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार ने सडक़ पार कर रहे गोवंश को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल गोवंश की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। कार चालक वाहन छोडक़र मौके से फरार हो गए। घटना नीमच सिटी थाना क्षेत्र […]

You May Like