बीएसएफ इस्पेक्टर को डिजिटल अरेस्ट करने वाले तीन और पकड़े

ग्वालियर: क्राइम ब्रांच की सायबर क्राइम विंग ने सायबर ठगों के खिलाफ कार्यवाही कर बीएसएफ इस्पेक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर 71 लाख रुपये की ठगी के प्रकरण में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पकड़े गये तीनों आरोपीगणों में से एक आरोपी के खाते में ठगी की राशि के 29 हजार रूपये ट्रांसफर हुये थे। आरोपियों के पास से 3 मोबाइल फोन व विभिन्न बैंकों के 6 एमटीएम कार्ड मिले है। आरोपीगण बॉयज हॉस्टल में रहकर स्टूडेंट्स को पैसों का लालच देकर सायबर फ्रॉड की राशि उनमें ट्रांसफर कराने के लिये बैंक खाता खुलवाने हेतु प्रोत्साहित करते थे।उक्त आरोपीगण बैंक खातों में सायबर फ्रॉड का पैसा लेन-देन कराने हेतु चाइनीज साइबर अपराधियों को 06 प्रतिशत कमीशन के एवज में देते थे। उक्त तीनों आरोपियों को पुलिस ने नोएडा से पकड़ा है एवं उक्त प्रकरण में 2 आरोपियों को पूर्व में पकड़ा जा चुका है।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अवसार अहमद निवासी टेकनपुर ने आवेदन पत्र दिया था कि उनके पास व्हाट्सअप पर एक अंजान व्यक्ति का कॉल आया और बोला कि मैं मुम्बई सायबर ब्रांच से बोल रहा हूँ आपके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के केस में अरेस्ट वारंट है और फैमली को भी अरेस्ट करने के ऑर्डर है और कहा कि अभी आप 15 लाख रुपये जमा करो आपका केस खत्म होने पर आपको लौटा दिये जायेगें। इस तरह से बारी-बारी मुझसे लगभग 71 लाख रुपये की डिजिटल अरेस्ट कर धोखाधडी की गई है। सायबर ठगाें द्वारा बातों में लेकर 71 लाख रुपये विभिन्न बैक एकाउन्ट में ट्रांसफर करा लिये गये। उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी को क्राइम ब्रांच ग्वालियर की सायबर क्राइम विंग से उक्त प्रकरण के आरोपियों को पकड़ने निर्देशित किया गया था।

Next Post

बस्ती परिक्षेत्र में आपरेशन क्लीन के तहत दो करोड़ से अधिक का राजस्व किया गया एकत्र

Tue Feb 11 , 2025
बस्ती 11 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बस्ती परिक्षेत्र के तीनों जिलों बस्ती, सिद्धार्थनगर तथा संतकबीर नगर में आपरेशन क्लीन के तहत थानों में खड़े लावारिस वाहनों की नीलामी कराकर राजस्व कोष में दो करोड़ से अधिक की धनराशि पुलिस द्वारा जमा करायी गयी है। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) दिनेश कुमार […]

You May Like