
जबलपुर। सिविल लाइन पुलिस को घायल जितेंद्र कुशवाहा 31 साल निवासी कृष्णा होम्स बिलहरी ने बताया कि वह रेलवे में टिकट चैकर है। ट्रेन नंबर 11015 में रात 3 बजे उसे आमद दर्ज करानी थी। रात करीब 2 बजे वह घर से अपनी बाइक लेकर रेलवे स्टेशन क्रमांक-01 जाने के लिए निकला था। सर्किट हाउस पहुंचने से पहले अंधेरे में 3 नकाबपोश युवक बाइक लेकर खड़े हुए थे। बदमाशों ने घेराबंदी करते हुए बाइक को रोका और बिना बात किए चाकू से हमला कर दिया। नकाबपोश बदमाशों ने सर्च करते हुए जेब में रखा पर्स और मोबाइल निकाल लिया। पर्स में करीब 920 रुपए और कुछ आवश्यक कागज रखे हुए थे। बचाव के लिए आवाज लगाई, लेकिन आसपास कोई नहीं था। बदमाश बाइक की चॉबी निकालकर अपने साथ ले गए। लुटेरों की उम्र अनुमानित 25 से 35 साल के आसपास होगी।
