जबलपुर:किसी भी गांव या शहर में बनने वाली सडक़ों का निर्माण उस क्षेत्र के विकास के द्वार खोलता है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में हमारी सरकार हर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जबलपुर को लगातार सौगाते मिल रही है इन्ही विकास कार्यों के सौगात की कड़ी में सडक़ों के निर्माण को भी प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
मुझे पूरी उम्मीद है कि इन सडक़ों के निर्माण के बाद क्षेत्र के निवासियों को आवागमन में आसानी होंगी साथ ही इससे जुडऩे वाले गाँवो का भी तेजी से विकास होगा। यह बातें लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहीं।बरगी विधानसभा के अंतर्गत बरगी से सिलुआ तक 17.65 किमी लम्बे मार्ग जिसकी लागत लगभग 50 करोड़ और पनागर विधानसभा अंतर्गत पनागर मुडिय़ा पडोरा सलैया तक 6.20 किमी लम्बे मार्ग जिसकी लागत लगभग 9 करोड़ है इन दोनों कार्यों को लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है, स्वीकृति पत्र लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने जारी किया है।
उल्लेखनीय है उक्त मार्गो के निर्माण की मांग लम्बे समय से की जा रही थी, इस मांग के दृष्टिगत लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने इसे स्वीकृति दी है और अब बरगी विधानसभा के अंतर्गत बरगी से सिलुआ तक बनने वाली यह सडक़ कई गाँवो को जोड़ेगी साथ ही इसके निर्माण के साथ ही क्षेत्र का विकास तेजी से होगा,, इसी तरह पनागर विधानसभा के अंतर्गत पनागर मुडिय़ा पडोरा सलैया तक बनने वाली सडक़ से भी क्षेत्र वासियो को राहत मिलेगी
