सोहागपुर। जनशिक्षा केंद्र स्तरीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहागपुर के अंतर्गत शैक्षिक संबाद कक्षा 3-5 का आयोजन प्राथमिक शाला ईशरपुर में किया गया । जन शिक्षक राजेश दीक्षित ने बताया कि कक्षा 3-5 शैक्षिक संबाद का विषय जोड़ घटाओं शाब्दिक/इबारती प्रश्नों पर कार्य रहा। जिसमें सहज़कर्ता अखिलेश तिवारी प्राथमिक शिक्षक नोडल प्रमेन्द्र साहू रहे ।शैक्षिक संवाद में सहयोगी की भूमिका में परसराम पटेल रहे ।
शैक्षिक संबाद में शाला के छात्रों द्वारा सरस्वती बंदना की शानदार प्रस्तुति दी गयी एवं शाला शिक्षकों गंगाराम सराठिया एवं बलराम उइके द्वारा सभी शिक्षकों का स्वागत किया गया ।
शाला द्वारा आकर्षक रंगोली, शाला में स्लोगन एवं शैक्षिक गतिबिधि की शानदार सजावट थी जो सभी शिक्षकों को आकर्षित कर रही थी ।
शैक्षिक सम्बाद में अशोक गज्जाम की विशेष सहभागिता रही । शाला प्रभारी गंगाराम सराठिया एवं शिक्षक बलराम उइके द्वारा पूरा सहयोग किया गया ।
जनशिक्षा केंद्र के प्रभावी शैक्षिक संबाद में प्रभारी प्राचार्य सुनीता गढ़वाल, राकेश रघुवंशी द्वारा सफल शैक्षिक संबाद हेतु सहज़कर्ता नोडल एवं शिक्षकों को बधाई दी गयी ।
