डॉक्टर की पत्नी से 15 लाख की फिरौती मांगने वाला कटनी से गिरफ्तार

ग्वालियर: डॉक्टर की पत्नी से 15 लाख की फिरौती मांगने वाले आरोपी को कटनी से गिरफ्तार किया गया है। सुनीता कौरव निवासी आदर्श कॉलोनी, गोला का मंदिर जिला ग्वालियर व उनके पति मनोज कौरव ने थाना गोला का मंदिर में रिपोर्ट कराई थी कि उनके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आया और कॉल करने वाले ने कहा कि “आप सुनीता कौरव हैं, आपके पति डॉक्टर हैं और आपकी एक लड़की है, मुझे 11 लाख रुपये की सुपारी मिली है, तीनों को मारने के लिये, यदि आप 15 लाख रुपये नहीं देंगी तो आपके बुरे दिन शुरू हो जाएंगे।”

उसके बाद उक्त नंबर से व्हाट्सएप मैसेज द्वारा लगातार धमकियाँ दी जा रही थीं। थाना गोला का मंदिर में अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।एएसपी अनु बेनीवाल को मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना गोला मन्दिर पुलिस की टीम बनाकर उक्त प्रकरण में आरोपी पर कार्यवाही करने के लिये कहा गया। पुलिस की एक टीम को आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगाया गया।

तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस टीम को ज्ञात हुआ कि सुनीता कौरव के मोबाइल पर धमकी देकर 15 लाख रूपये की मांग करने वाले संदिग्ध व्यक्ति की उपस्थिति कटनी में पाई गई है। पुलिस टीम ने उक्त प्रकरण के संदिग्ध मनीष प्रधान पुत्र रविशंकर प्रधान उम्र 26 साल को कटनी से धर दबोचा है।

Next Post

दशहरा-दीपावली से ऑटो सेक्टर में आया बंपर बूस्ट, नागपुर में एक माह में ₹15 हजार वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री, ईवी की डिमांड बढ़ी

Thu Oct 23 , 2025
नई दिल्ली, 23 अक्टूबर 2025: एक ही माह में दशहरा और दीपावली होने का बंपर लाभ ऑटो सेक्टर को मिला है। जीएसटी कम होने से भी खरीदारों की मानसिकता सकारात्मक हुई है। विदर्भ ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज पांडे ने बताया कि अक्टूबर माह में तीनों आरटीओ मिलाकर अब […]

You May Like