टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के आरोपी प्रांजल की सोशल मीडिया पर रंगदारी बनी मुसीबत

इंदौर. सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ तस्वीरें और गैंगस्टर जैसी छवि दिखाने की कोशिश टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में आरोपी प्रांजल को भारी पड़ गई. गिरफ्तारी से करीब 15 घंटे पहले उसने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की थी. इसमें वह बंदूक और पिस्टल के साथ नजर आ रहा है. गले में गोलियां लटकी हैं और बैकग्राउंड में गाना बज रहा है, ‘कई केसों में थारा नाम चलेगा, बाहर के देशों में भी नाम होगा.’ अब यह स्टोरी सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

प्रांजल की गिरफ्तारी के बाद उसके पुराने मामलों की भी चर्चा होने लगी है. क्राईम ब्रांच सूत्रों से पता चला कि हरियाणा के पानीपत में एक मनी एक्सचेंज के बाहर हुई फायरिंग में भी उसका नाम सामने आया था. उस मामले में भी पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन तब वह पकड़ में नहीं आया था. इस बार मुंबई में टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में तलाश के दौरान वह इंदौर में मिला. क्राइम ब्रांच ने मुंबई पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रांजल को मालवा मिल क्षेत्र के एक अस्पताल से गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से तीन दिन का ट्रांजिट रिमांड मंजूर हुआ. अब मुंबई क्राइम ब्रांच उसे अपने साथ ले गई है. रिमांड अवधि पूरी होने के बाद मुंबई पुलिस उसे दोबारा इंदौर ला सकती है. एडीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि मुंबई पुलिस के साथ कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया है. कोर्ट से तीन दिन का ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद उसे मुंबई पुलिस के सुपुर्द किया है.

मधुर भंडारकर पर फायरिंग के आरोपी को भी इंदौर से पकड़ा था…

मुंबई में हुई चर्चित वारदातों के आरोपियों की तलाश में पुलिस पहले भी इंदौर तक पहुंचती रही है. कुछ साल पहले फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर पर फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने इंदौर के नयापुरा क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया था. अब टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में प्रांजल की इंदौर से गिरफ्तारी ने एक बार फिर शहर को दूसरे राज्य की पुलिस की जांच के केंद्र में ला दिया है.

Next Post

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 'वॉक फॉर डिस्लेक्सिया' का हुआ आयोजन

Sun Oct 25 , 2026
नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर (वार्ता) डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रविवार को यहां के कर्तव्य पथ पर ‘डिस्लेक्सिया जागरूकता वॉक’ का आयोजन किया गया। इस वॉक को पूर्व सांसद तरूण विजय और दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। […]

You May Like