मंत्री निर्मला भूरिया ने आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, बच्चों से किया आत्मीय संवाद

झाबुआ. मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने ग्राम छापरी (रजला) स्थित आंगनवाड़ी केंद्र वसुनिया फलिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनकी नियमित उपस्थिति तथा केंद्र में प्रतिदिन मिलने वाले नाश्ते और भोजन की जानकारी ली।

मंत्री सुश्री भूरिया ने बच्चों की माताओं से अपील की कि वे अपने बच्चों को प्रतिदिन स्वच्छ एवं साफ-सुथरे कपड़ों में तैयार कर आंगनवाड़ी केंद्र भेजें। उन्होंने कहा कि बचपन से ही बच्चों में स्वच्छता की आदत विकसित करना जरूरी है। इससे उनके स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलता है। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने आंगनवाड़ी केंद्र के नवनिर्मित भवन में बच्चों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश ग्राम पंचायत के सरपंच को दिए।

इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को फल एवं चॉकलेट वितरित किए। साथ ही बच्चों से कहानियां और कविताएं सुनकर उनका उत्साहवर्धन किया। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक अपनी प्रस्तुतियां दीं। मंत्री के स्नेहपूर्ण व्यवहार से केंद्र का वातावरण आनंदमय रहा। निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी मोनिका बघेल उपस्थित रहीं।

Next Post

सर्दियों से पहले दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा

Fri Oct 23 , 2026
नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर (वार्ता) पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने सर्दी से पहले दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से निपटने और सर्दियों की तैयारियों के संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार तथा शहरी निकायों की कार्ययोजनाओं की समीक्षा की है। मंत्रालय के सचिव नरेंद्र भूषण ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश […]

You May Like