भारतीय रेल की ओडिशा की खुर्दा रोड डिवीजन माल ढुलाई में अग्रणी

भुवनेश्वर, 02 दिसंबर (वार्ता) पूर्वी तटीय रेलवे (ईसीओआर) के खुर्दा रोड डिवीजन ने एक बार फिर अपनी अब तक की सबसे अच्छी लोडिंग क्षमता हासिल करते हुए रेलवे में माल ढुलाई में बेहतर प्रदर्शन करने वाले डिवीजन के तौर पर जगह बनायी है।

यह डिवीजन लगातार रिकॉर्ड तोड़ नतीजे दे रही है, जो देश के माल ढुलाई और आर्थिक विकास में इसकी अहम भूमिका को दिखाता है।

ईसीओआर के अधिकारियों ने कहा कि खुर्दा रोड डिवीजन कुल ट्रैफिक हैंडलिंग में देश में सबसे आगे है। नवंबर 2025 तक इसने 209 लाख टन का शानदार आंकड़ा हासिल किया है, जिसमें 115 लाख टन लोडिंग और 94 लाख टन उतराव शामिल है।

बिलासपुर डिवीजन 169.6 लाख टन के साथ दूसरे स्थान पर रहा, उसके बाद धनबाद डिवीजन (152.8 लाख टन) और चक्रधरपुर डिवीजन (145.8 लाख टन) रहे।

डिवीजन ने सिर्फ 235 दिनों में (21.11.2025 तक) 200 लाख टन सामान को प्रबंधित कर एक नया नेशनल बेंचमार्क बनाया है। यह भारतीय रेलवे में अब तक की सबसे तेज कामयाबी है, जिसने 2024-25 में 250 दिनों के अपने ही पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

 

 

 

Next Post

जंगल में मिला नक्सली डंप: इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, वायरलेस सेट समेत अन्य सामान जब्त

Tue Dec 2 , 2025
बालाघाट। जिले में सक्रिय नक्सलियों को बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा ने चेतावनी दी है। मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी ने कहा कि यदि वे आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उन्हें सुरक्षाबलों की कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि, सोमवार और मंगलवार को पुलिस ने जिले के […]

You May Like