कांग्रेस आलाकमान से मिले सतीशन

नयी दिल्ली, 23 मई (वार्ता) केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने शनिवार को यहां कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ ही पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार श्री सतीशन ने श्रीमती गांधी तथा श्री खरगे के अलावा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई अन्य नेताओं से भी मुलाकात की। श्रीमती गांधी से उन्होंने उनके आवास 10 जनपथ में मुलाकात की जबकि श्री खरगे से मिलने वह उनके 10, राजा जी मार्ग स्थित आवास पर पहुंचे।

श्री सतीशन ने कहा कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद वह पहली बार दिल्ली आए हैं और इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से शिष्टाचार भेंट की है। उनका कहना था कि इस मुलाकात के दौरान उन्होंने केरल की राजनीतिक स्थिति, राज्य सरकार की प्राथमिकताओं तथा संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई गौरतलब है कि चार मई को कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) को केरल विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत मिलने के बाद श्री सतीशन को विधायक दल का नेता चुना गया। उन्होंने हाल ही में केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है और राज्य में नई सरकार का नेतृत्व संभाला है।

Next Post

हनी ट्रैप-2: 100 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो आए सामने; कई रसूखदार थे रडार पर

Sat May 23 , 2026
इंदौर:देश में सबसे स्वस्छ शहर एक बार फिर चर्चित हनी ट्रैप मामले का केंद्र बन गया है. हनी ट्रैप-2 में गिरफ्तार श्वेता विजय जैन, रेशू चौधरी और अलका दीक्षित से पूछताछ में बड़े खुलासे हुए हैं. आरोपियों के पास से 100 से अधिक आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं और ब्लैकमेलिंग के […]

You May Like