भोपाल:भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं संगठन शिल्पी श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर, मिंटो हॉल स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, नरेन्द्र शिवाजी पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद आलोक शर्मा, प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर मालती राय, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति, पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह एवं नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सहित जिला पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि समारोह में नेताओं ने कुशाभाऊ ठाकरे को संगठन एवं समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।
