भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को मंत्रालय में सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने 4 करोड़ 27 लाख रुपये का लाभांश चेक भेंट किया। यह राशि सहकारिता विभाग के बेहतर प्रदर्शन और लाभकारी गतिविधियों के परिणामस्वरूप प्राप्त हुई है।
चेक भेंट करते हुए मंत्री सारंग ने बताया कि सहकारिता क्षेत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ किसानों और आम नागरिकों के लिए आय के नए अवसर उपलब्ध करा रहा है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सहकारिता विभाग के इस योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सरकार सहकारी संस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य करेगी, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके
