भाजपा की बैठक में आगामी कार्यक्रम तय, हर घर तिरंगा अभियान 12 से 15 अगस्त तक

ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर की आज मुखर्जी भवन में कामकाजी जिला बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर विचार विमर्श कर उसकी रूपरेखा तैयार की गई। इसमें भाजपा के सभी मंडलों की बैठकें 6 अगस्त को सायं 4 बजे होगी। 12 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका पर काली पट्टी बांध कर मौन जुलूस निकाला जाएगा। यह जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने दी।

भाजपा जिला अध्यक्ष राजौरिया ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक घर में तिरंगा झंडा आजादी के पर्व पर लगे। हमारे कार्यकर्ता पोलिंग बूथ के प्रत्येक घर पर जाएं और तिरंगा झंडा लगवाएं।पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर ने जिला बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी अभियानों को लेकर मंडल कार्यकारिणी के दो-दो कार्यकर्ताओं को बूथ की जिम्मेदारी दी जाए। जिससे सरकार के विकास कार्यो की जानकारी जन जन तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझना चाहिए जिससे हर घर में भाजपा की योजना का लाभ पहुंचे।

बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी ने बेठक संबोधित कर आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया।बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयसिंह कुशवाह, राकेश जादौन, किशन मुद्गल, अशोक शर्मा, विवेक जोशी अशोक जादौन, प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, दीपक शर्मा, जिला महामंत्री विनय जैन, राजेश दुबे, नीलिमा शिंदे सहित अन्य पदाधिकारी बैठक में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजू पलिया एवं आभार व्यक्त जिले के महामंत्री विनोद शर्मा ने किया।

Next Post

ब्रूक का शतक, इंग्लैंड जीत से 57 रन दूर

Sun Aug 3 , 2025
लंदन, 03 अगस्त (वार्ता) हैरी ब्रूक (111) के शानदार शतक और उनकी जो रुट (नाबाद 98 ) के साथ चौथे विकेट के लिए 195 रन की जबरदस्त साझेदारी की बदौलत इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट के चौथे दिन रविवार को चायकाल तक चार विकेट पर 317 […]

You May Like