तेज रफ्तार कार ने दो वाहनों को मारी टक्कर, दो युवक घायल

इंदौर. चंदननगर थाना क्षेत्र में नावदापंथ ब्रिज के पास तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल और एक्टिवा को टक्कर मार दी. हादसे में दो युवक घायल हो गए. पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.

24 वर्षीय फरियादी देवा राठौर निवासी गोवर्धन पैलेस, ने पुलिस को बताया कि 24 जुलाई की रात वह अपने दोस्त गोकुल के साथ बाइक से जा रहा था. इसी दौरान कार नम्बर एमपी 09 सीएच 6255 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल नम्बर एमपी 41 जेडएफ 7837 और साथ चल रही एक्टिवा नम्बर एमपी 09 यूपी 9778 को टक्कर मार दी. हादसे में देवा को दाहिने पैर और कमर में चोट आई, जबकि उसके साथी गोकुल को कमर, कंधे और पैर में चोटें लगी हैं. चंदननगर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

एक ही दिन में चार नाबालिग बालिकाएं हुई लापता

Thu Jul 31 , 2025
इंदौर. शहर और आसपास के थाना क्षेत्रों से चार अलग-अलग नाबालिग लड़कियों के लापता होने की शिकायतें पुलिस थानों में दर्ज हुईं. चारों मामलों में परिजनों ने आशंका जताई है कि उनकी बेटियों को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. चारों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों […]

You May Like