
शाजापुर.लोकायुक्त संगठन की जांच के बीच कलेक्टर ऋजु बाफना ने लखमनखेड़ी के पटवारी तेज सिंह हनोतिया को उनके वर्तमान कार्य प्रभार से हटा दिया है. उज्जैन संभाग के लोकायुक्त संगठन ने एक मामले की जांच शुरू की थी. इसमें पटवारी की भूमिका को लेकर कुछ बिंदुओं की विवेचना की जा रही है. कलेक्टर ने तुरंत प्रभाव से यह आदेश जारी किया है. पटवारी तेज सिंह हनोतिया को अगले आदेश तक शाजापुर के अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में काम करने के निर्देश दिए गए हैं. संगठन ने एक मामले की जांच शुरू की थी. इसमें पटवारी की भूमिका को लेकर कुछ बिंदुओं की विवेचना की जा रही है. कलेक्टर ने तुरंत प्रभाव से यह आदेश जारी किया है. पटवारी तेज सिंह हनोतिया को अगले आदेश तक शाजापुर के अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में काम करने के निर्देश दिए गए हैं.
