फैक्ट्री में भीषण आग से लाखों का नुकसान

सीहोर/ इछावर। शुक्रवार को कोर्ट रोड स्थित गोधन दलिया, मसाला उद्योग एवं विनायक नमकीन फैक्ट्री में लगी आग ने देखते ही देखते परिसर में रखे माल और मशीनरी को अपनी चपेट में ले लिया. आगजनी में तैयार नमकीन, मिर्च-मसाले, कच्चा माल, पैकेजिंग सामग्री और मशीनरी जलकर क्षतिग्रस्त हो गई. फैक्ट्री संचालक हरी गुप्ता ने नुकसान लाखों रुपए का बताया है. हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल दमकल के मौके पर पहुंचने में हुई कथित देरी को लेकर उठ रहा है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार को जब राहगीर कोर्ट रोड से गुजर रहे थे, तब उन्होंने फैक्ट्री के भीतर से ऊंची उठती आग की लपटें और घना धुआं देखा. राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत फैक्ट्री का ताला तोड़कर अपने स्तर पर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए.

घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी. ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के 2 घंटे बाद तक भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची. दमकल वाहन के समय पर न पहुंचने से आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया. यदि समय रहते दमकल की गाड़ी पहुंच जाती, तो आगजनी में नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था.

नागरिकों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर किसी तरह काबू पाया, लेकिन तब तक फैक्ट्री में रखी सेव-नमकीन, तैयार व कच्चा मिर्च-मसाला, पैकेजिंग सामग्री और कीमती मशीनरी पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी. पीडि़त कारोबारी हरि गुप्ता ने बताया कि इस भीषण हादसे में उन्हें लाखों रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है. फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

दो घंटे तक दमकल का किया इंतजार 

लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि आग की सूचना समय रहते फायर ब्रिगेड को दे दी गई थी, लेकिन दमकल वाहन करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंचा. लोगों के मुताबिक, इस दौरान आग फैक्ट्री के भीतर तेजी से फैलती रही. शुरुआती समय में आसपास मौजूद लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और फैक्ट्री का ताला तोड़कर अंदर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की. स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने के शुरुआती दौर में स्थिति अपेक्षाकृत नियंत्रित की जा सकती थी. यदि दमकल वाहन समय पर पहुंचता तो आग को फैलने से रोकने में मदद मिल सकती थी और नुकसान कम होने की संभावना थी.

Next Post

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा 

Fri Oct 2 , 2026
इछावर। तहसील मुख्यालय थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी.हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी […]

You May Like