अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा 

इछावर। तहसील मुख्यालय थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी.हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार ग्राम रूपड़ी निवासी 21 वर्षीय रामनारायण बाइक से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चालक रामनारायण की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है.

Next Post

राष्ट्रीय राजधानी में कुछ मेट्रो स्टेशनों के बंद गेट खोले गए

Fri Oct 2 , 2026
नयी दिल्ली, 02 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में परिवहन के सबसे प्रमुख साधन दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों के गेट शुक्रवार देर शाम करीब 12 घंटे बंद रहने के बाद दोबारा खोल दिए गए। मेट्रो का परिचालन करने वाली संस्था डीएमआरसी ने सोशल मीडिया पर बताया कि मेट्रो सेवा के […]

You May Like