राष्ट्रीय राजधानी में कुछ मेट्रो स्टेशनों के बंद गेट खोले गए

नयी दिल्ली, 02 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में परिवहन के सबसे प्रमुख साधन दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों के गेट शुक्रवार देर शाम करीब 12 घंटे बंद रहने के बाद दोबारा खोल दिए गए।

मेट्रो का परिचालन करने वाली संस्था डीएमआरसी ने सोशल मीडिया पर बताया कि मेट्रो सेवा के तहत केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, आईएनए, चावड़ी बाज़ार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और नयी दिल्ली जैसे प्रमुख स्टेशनों के बंद रखे गए गेट अब खोल दिए गए हैं। इसके साथ ही नयी दिल्ली स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा की बहाली भी कर दी गयी है।

डीएमआरसी ने इस कदम की वजह बताने से परहेज किया लेकिन समझा जाता है कि कई राजनीतिक दलों के राजधानी के जंतर मंतर पर आहूत धरना प्रदर्शन को देखते हुए यह कदम उठाया गया था।

 

 

Next Post

कार-मोटरसाइकिल भिड़ंत मे दो मृत, तीन घायल

Fri Oct 2 , 2026
सागर। सागर जिले के सानौधा थाना क्षेत्र अंतर्गत आपचंद गुफा के पास पुराई की तलाई इलाके में कार और मोटरसाइकिल की टक्कर मे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी का […]

You May Like