भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने एक्स पर लिखा कि पटवा जी ने अपना संपूर्ण जीवन जनसेवा, संगठन के विस्तार और उच्च आदर्शों के प्रति समर्पित किया।
सादगी, शुचिता और त्याग से परिपूर्ण उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पटवा जी का कार्यकाल और विचार आज भी जनसेवा की दिशा में मार्गदर्शन करते हैं।
